जियारत कर मांगी मन्नत
अजमेर|सीआईएसएफ औरसीआरपीएफ के पूर्व डायरेक्टर जनरल सीस अहमद ने शनिवार को सप|ीक सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह जियारत की। उन्होंने गरीब नवाज की मजार पर मखमल की चादर और अकीदत के फूल पेश कर मन्नत मांगी। पूर्व डायरेक्टर जनरल सीस अहमद ने गरीब नवाज की दरगाह में सादगी, अदब अहतराम से हाजरी दी। पुलिस सुरक्षा को भी दरगाह के निजाम गेट पर ही रोक दिया। उन्हें खादिम शेखजादा मेराज अहमद चिश्ती ने जियारत कराई, दस्तारबंदी की और तबर्रुक भेंट किया। सीस अहमद पूर्व में भी कई बार दरगाह जियारत को चुके हैं।