राजस्थान सेमीफाइनल में
अजमेर| टी-20क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को राजस्थान समेत जम्मू, कश्मीर आैर हरियाणा की टीमों ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पहले मैच में जम्मू के 170 रन के लक्ष्य के जवाब में दिल्ली की टीम 160 रन पर ऑलआउट हो गई। दूसरे मैच में राजस्थान ने बिहार को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उत्तराखंड के 155 रन के लक्ष्य को हरियाणा ने आसानी से हासिल कर जीत दर्ज की। इसी तरह चौथे मैच में कश्मीर ने श्रीनगर को पराजित किया। रविवार को सेमीफाइनल खिताबी मुकाबला होगा।