पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतियोगिताआें में दिखाया उत्साह

प्रतियोगिताआें में दिखाया उत्साह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| गुजरातीउच्च माध्यमिक विद्यालय की 48वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता पटेल मैदान में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में 450 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक के.एल. शर्मा ने किया। गोला फेंक प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में आकाश प्रथम, रवि द्वितीय, जूनियर वर्ग में देवेंद्र प्रथम रविंद्र द्वितीय रहे। चम्मच रेस में सीनियर वर्ग में विक्रम सिंह प्रथम, राजवीर सिंह द्वितीय रहे। जूनियर वर्ग में लोकेंद्र सिंह प्रथम, रवि स्वामी द्वितीय रहे। बैलून रेस में सीनियर वर्ग में राहुल मीणा प्रथम, नवदीप सिंह द्वितीय, जूनियर वर्ग में रोहन चौहान प्रथम, रामदयाल चौधरी द्वितीय, 100 मीटर रेस में सीनियर वर्ग में महेंद्र पाल, सिकंदर द्वितीय, जूनियर वर्ग में रनिक प्रथम, राहुल द्वितीय, लंबी कूद में सीनियर वर्ग में आकाश प्रथम, रवि द्वितीय, जूनियर वर्ग में पीयूष सैनी प्रथम, नीरज जाटव द्वितीय, ऊंची कूद में सीनियर वर्ग में रवि शर्मा प्रथम, आकाश द्वितीय रहे। सभी विजय प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।