- Hindi News
- स्टेट बैंच प्रेस प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी चयनित
स्टेट बैंच प्रेस प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी चयनित
अजमेर| अजमेरडिस्ट्रिक्ट पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन की आेर से शनिवार को कैरिज जिम में बैंच प्रेस प्रतियोगिता आयोजित हुई। सचिव राकेश माथुर ने बताया कि प्रतियोगिता से अलवर में होने वाली राजस्थान बैंच प्रेस पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। 52 किग्रा वर्ग में भरत भूषण प्रथम बी. सैमसन द्वितीय, 60 किग्रा में दुष्यंत महावर प्रथम, लोकेश द्वितीय मोहित तृतीय स्थान पर रहे। 67 किग्रा में अजय प्रथम, अर्पित द्वितीय आैर गौरव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 75 किग्रा वर्ग में देवकरण चौधरी प्रथम, विनोद द्वितीय आैर राहुल वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। देवकरण ने अपने वर्ग में सर्वाधिक 135 किलो भार उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता सभी खिलाड़ी अलवर में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे।