पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आयोग चाहे तो प्रदेश में 300 शिक्षकों को और मिल सकती है नौकरी

आयोग चाहे तो प्रदेश में 300 शिक्षकों को और मिल सकती है नौकरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानलोक सेवा आयोग तत्परता दिखाए तो प्रदेश में 300 से अधिक शिक्षकों के पदों को और भरा जा सकता है। आयोग ने पांच महीने बीत जाने के बाद भी वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड सैकंड प्रतियोगी परीक्षा 2013 की प्रतीक्षा सूची जारी नहीं की है।

वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड सैकंड प्रतियोगी परीक्षा 2013 में बैठने वाले प्रदेश के अनेक अभ्यर्थी एक बार फिर आयोग की हरी झंडी का इंतजार कर रहे हैं। आयोग ने सितंबर 2014 में वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड सैकंड प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया था। आयोग सूत्रों के मुताबिक राजस्थान सेवा नियम 1971 के मुताबिक छह महीने के भीतर प्रतीक्षा सूची जारी हो जानी चाहिए। परिणाम घोषित हुए 5 महीने बीत चुके हैं और अब तक प्रतीक्षा सूची जारी नहीं हुई है। आयोग द्वारा 9 विषयों के 9500 पदों के लिए यह परीक्षा ली गई थी। इनमें से अधिकतर को निदेशालय शिक्षा विभाग बीकानेर ने नियुक्ति दे दी है। अब भी कुछ पद रिक्त हैं।

आरपीएससी में विरोध प्रदर्शन करते अभ्यर्थी।

300 से अधिक पद मिले हैं

आयोगसचिव नरेश कुमार ठकराल का कहना है कि आयोग को शिक्षा निदेशालय बीकानेर से दो चरणों में रिक्त रह गए पदों की सूची मिली है। इनमें पहले चरण में करीब 260 और दूसरे चरण में 70 अभ्यर्थियों के पद मिले हैं। आयोग प्रतीक्षा सूची जारी कराने के लिए अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच करा रहा है। ये जांच पूरी होने के बाद ही प्रतीक्षा सूची जारी की जा सकेगी।

1300पद रिक्त

इसपरीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों का दावा है कि शिक्षा निदेशालय द्वारा नियुक्ति देने के बाद भी करीब 1300 पद शिक्षकों के रिक्त रह गए हैं। आयोग की कार्यप्रणाली से खफा अभ्यर्थियों ने 20 फरवरी तक सूची जारी नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कुछ अभ्यर्थी बुधवार को आयोग कार्यालय पहुंचे एवं आयोग सचिव को ज्ञापन सौंपा। इन अभ्यर्थियों ने कहा कि निदेशालय शिक्षा विभाग बीकानेर ने चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति कर दी है। आयोग के नियम 1971 के तहत अब तक प्रतीक्षा सूची जारी हो जानी चाहिए थी। 20 फरवरी तक सूची जारी नहीं होने पर अभ्यर्थी धरने पर बैठेंगे।

पांच महीने बाद भी आरपीएससी ने जारी नहीं की प्रतीक्षा सूची