- Hindi News
- पशु चिकित्सा अधिकारी पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा आज
पशु चिकित्सा अधिकारी पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा आज
अजमेर| राजस्थानलोक सेवा आयोग द्वारा पशु चिकित्सा अधिकारी पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा गुरुवार को जयपुर के कूकस स्थित निजी कॉलेज में आयोजित होगी। आयोग का एक प्रतिनिधिमंडल तैयारियों के लिए बुधवार को जयपुर पहुंचा। आयोग द्वारा पशु चिकित्सा अधिकारी (पशुपालन विभाग) संवीक्षा परीक्षा 12 फरवरी को 11 से 1 बजे तक ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। इसके लिए आर्या कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड आईटी, एसपी-42 तथा शंकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एसपी-44, रीको, कूकस, देहली रोड जयपुर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आयोग सचिव नरेश कुमार ठकराल की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल जयपुर पहुंचा और परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
येहैं निर्देश : आयोगने परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों को एक फोटो एवं कोई फोटो पहचान पत्र के साथ परीक्षा से एक घंटे पहले केंद्र पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।