पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसएनएल के बंद कनेक्शन जुड़वाने पर 50 % तक छूट

बीएसएनएल के बंद कनेक्शन जुड़वाने पर 50 % तक छूट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| बिलजमा नहीं करवाए जाने के कारण लंबे समय से बंद पड़े बीएसएनएल के लैंडलाइन/डब्ल्यूएलएल/पोस्टपेड मोबाइल कनेक्शनों को फिर से शुरू करवाने पर 50 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। प्रवक्ता एसके शर्मा ने बताया कि 31 दिसंबर 2014 को मानक आधार मानते हुए एक वर्ष से अधिक दो वर्ष तक की पुरानी बकाया राशि पर 10 प्रतिशत, दो वर्ष से अधिक 3 वर्ष तक पर 15 प्रतिशत, 3 वर्ष से अधिक 10 वर्ष तक की बकाया पर 25 प्रतिशत तथा 10 वर्ष से अधिक पुरानी बकाया राशि पर 50 प्रतिशत की छूट लागू होगी। यह योजना 20 फरवरी से 31 मार्च 2015 तक प्रभावी रहेगी।