दिल्ली से भाग कर आए किशोर-किशोरी
अजमेर| दिल्लीके किशोर और किशोरी को मदार गेट इलाके में शक के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने जांच के घेरे में ले लिया। कोतवाली थाना प्रभारी जितेंद्र गंगवानी ने उनके परिजनों को सूचित कर दिया है। थाना प्रभारी गंगवानी ने बताया कि मदारगेट चौकी पर तैनात कांस्टेबल राजेंद्र ने बाजार में घूम रहे किशोर-किशोरी को संदिग्ध मानते हुए उनसे पूछताछ की। इसमें उन्होंने बताया कि गाजियाबाद में वह दोनों एक ही स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ते हैं। दोनों घरवालों को बगैर बताए अजमेर गए। गुरुवार को इन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा।