जेवर से भरा पर्स उड़ायाकिशनगढ़ के फारसिया गांव निवासी लोकेश मीणा ने बताया कि 5 फरवरी को पत्नी के साथ भरतपुर में अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गया था। 10 फरवरी को अजमेर से आगरा फोर्ट ट्रेन में किशनगढ़ आ रहे थे, इसी बीच पत्नी का पर्स पार हो गया। पर्स में चार सोने की चूड़ियां, दो अंगूठी, एक
मोबाइल, 6 हजार रुपए और आधार कार्ड था। मीणा की शिकायत पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में संदिग्ध लोगों की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। मीणा के अनुसार पर्स में करीब ढाई लाख रुपए के जेवर थे।