चार स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मरीज भर्ती
अजमेर|जिले मेंस्वाइन फ्लू का प्रकोप जारी है। बुधवार को चार स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मरीज को जेएलएन अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। जिन क्षेत्रों से स्वाइन फ्लू पॉजिटिव रोगी मिले हैं, वहां पर चिकित्सा विभाग की टीम ने सर्वे शुरू कर दिया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश खत्री जिले में चार स्वाइन फ्लू पॉजिटिव भर्ती किए गए। इनमें दो महिला एवं दो पुरुष शामिल हैं। देहली गेट निवासी युवक, बसंत कॉलोनी अशोक मार्ग निवासी पुरुष, शांतिपुरा निवासी महिला एवं ब्यावर स्थित मालीपुरा निवासी महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सा विभाग की टीम ने सर्वे कर रोगियों के संपर्क में आए लोगों को टेमीफ्लू दवा दी है। उल्लेखनीय है कि अब तक जिले में 87 मामले सामने चुके हैं। इनमें से 19 की मृत्यु हो चुकी है।