अजमेर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित की गई प्रवेशिका समेत विभिन्न पूरक परीक्षाओं के परिणाम शीघ्र घोषित होने के आसार हैं। माना जा रहा है कि एक सप्ताह में सभी परिणाम सकते हैं। बोर्ड की ओर से पूरक परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने का क्रम सोमवार से शुरू हो चुका है। अभी प्रवेशिका, सेकंडरी और सीनियर सेकंडरी परीक्षाओं के परिणाम शेष हैं।
बोर्ड प्रबंधन प्रारंभ में कम संख्या वाले परिणाम घोषित करने के मूड में है। एक दिन पूर्व घोषित वरिष्ठ उपाध्याय पूरक परीक्षा परिणाम में भी करीब 275 ही विद्यार्थी थे। इधर प्रवेशिका में भी विद्यार्थियों की संख्या 606 है। बड़े परिणाम सेकंडरी सीनियर सेकंडरी के हैं। सेकंडरी पूरक परीक्षा के लिए 81 हजार 991 और सीनियर सेकंडरी पूरक परीक्षा के लिए कुल 40 हजार 344 परीक्षार्थी परीक्षा पंजीकृत किए गए थे।