पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल पर लगाया ताला

स्कूल पर लगाया ताला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किशनगढ़. ग्राम भैरवाई स्थित राजकीय माध्यमिक स्कूल के तीन शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर अन्यत्र लगा दिए जाने से शिक्षण व्यवस्था प्रभावित होने पर नाराज ग्रामीणों ने विद्यार्थियों अध्यापकों को बाहर निकाल कर मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। रूपनगढ़ तहसीलदार सतीश शर्मा मौके पर पहुंचे लेकिन ग्रामीणों ने प्रतिनियुक्तियां निरस्त करने तक स्कूल का ताला खोलने से इनकार कर दिया। शिक्षा विभाग के निर्देश पर राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के संस्थाप्रधान महावीर प्रसाद पारीक भी मौके पर पहुंचे और ग्रामवासियों को समझाया मगर वे नहीं माने।

यूं बिगड़ी बात: भैरवाई ग्राम में राजकीय माध्यमिक स्कूल में पहली से कक्षा दसवी तक कुल 230 विद्यार्थी अध्ययन करते हैं। स्कूल में संस्थाप्रधान सहित नौ अध्यापक हैं। वर्तमान सत्र में तीन अध्यापिकाओं को एक के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्रतिनियुक्ति पर लगा दिया। किशनगढ़ निवासी कल्पना शर्मा, अजमेर निवासी गीतांजलि मेहता तथा सरस्वती माथुर को वर्तमान सत्र में एक के बाद एक प्रतिनियुक्ति पर लगा दिया।
इस कारण स्कूल में छह अध्यापक ही रह गए। इनमें भी संस्थाप्रधान एक अध्यापक अधिकांशत: डाक का कार्य ही पूरा करते रहते हैं। पीछे चार अध्यापकों के सहारे स्कूल रह जाता है। ग्रामीणों ने सरपंच मूलचन्द रायका को अवगत कराया। सरपंच रायका ने सभी को आश्वस्त किया कि इस संबंध में उचित कार्रवाई की जाएगी। साेमवार को ग्रामीणाें ने अजमेर जाकर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया और स्कूल की स्थिति से अवगत कराया।
डीईओ ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी लेकिन डीईओ ने अनसुना कर दिया। इस पर नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह साढे दस बजे स्कूल से सभी को बाहर निकाल कर ताला जड़ दिया। तहसीलदार शर्मा ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया मगर ग्रामीणों ने ्रतिनियुक्त निरस्त करने का लिखित में आश्वासन मांगा। उसके बाद शिक्षा विभाग ने राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के संस्था प्रधान पारीक को समझाइश के लिए भेजा मगर मगर ग्रामीणों ने साफ इनकार कर दिया।

उजोली. ग्रामीणों को मौके पर समझाते तहसीलदार शर्मा।