पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शरारती तत्वों ने लगाई गेस्ट हाउस में आग

शरारती तत्वों ने लगाई गेस्ट हाउस में आग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर. लाखन कोटड़ी सूरतराम का चौक स्थित गेस्ट हाउस में सोमवार देर रात शरारती तत्वों ने रिसेप्शन पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। आग से गेस्ट हाउस में ठहरे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान गेस्ट हाउस में करीब पचास से ज्यादा लोग ठहरे हुए थे। आरोपी मौके से भाग गए। गेस्ट हाउस संचालक की रिपोर्ट पर दरगाह थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। गेस्ट हाउस में चार दिन पहले काम पर लगे एक बालक को जांच के घेरे में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार न्यू गौरी गेस्ट हाउस के संचालक हाजी मुनीर ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है। मुनीर ने बताया कि चार दिन पहले ही गेस्ट हाउस में काम पर रखे बालक ने उसे घटना के बारे में जानकारी दी। उसने बताया कि सोमवार देर रात सद्दाम और थैसल नामक दो युवक आए थे, दोनों ने पानी पीने के बहाने से उससे गेस्ट हाउस का दरवाजा खुलवाया और भीतर घुसकर रिसेप्शन के पास पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी।

बालक जांच के घेरे में

आग की पलटों और धुएं से गेस्ट हाउस में ठहरे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी मौके से भाग गए। दरगाह थाना पुलिस ने बालक को जांच के घेरे में लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर मामला कारोबारी रंजिश से जुड़ा माना जा रहा है।