पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरों ने तोड़े दुकानों के ताले

चोरों ने तोड़े दुकानों के ताले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| शातिरचोरों ने सोमवार रात क्रिश्चियन गंज इलाके में दो मकानों और दो दुकानों के ताले तोड़ कर हजारों रुपए का माल साफ कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार क्रिश्चियन गंज शिवमंदिर के निकट बिल्डिंग में सेमसंग सर्विस सेंटर, एक अन्य निजी फर्म और एक मकान के ताले शातिर चोरों ने तोड़ दिए। चोर मकान से कुछ नहीं ले जा सके, लेकिन सेमसंग सर्विस सेंटर का एसी निकाल कर ले गए। निजी फर्म में चोरों ने तिजोरी तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। इसी तरह चोरों ने रातीडांग मित्र नगर इलाके में एक सूने मकान का दरवाजा तोड़ दिया। मकान खाली था। इलाके के लोगों ने पुलिस को कचरे में से कबाड़ बीनने वाली चार महिलाओं पर शक जाहिर किया है।