पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 195 ओवरलोड वाहनों के चालान

195 ओवरलोड वाहनों के चालान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| परिवहनविभाग के मंगलवार से शुरू हुए विशेष ओवरलोडिंग रोकने के अभियान के पहले ही दिन 195 ओवरलोडेड वाहनों के चालान बनाए गए। इनसे 22 लाख 45 हजार रुपए की जुर्माना राशि भी वसूल की गई। डीटीओ टीसी मीणा के नेतृत्व में नसीराबाद तथा डीटीओ प्रकाश टहलियानी के नेतृत्व में बांदरसिंदरी क्षेत्र में इंस्पेक्टरों की टीमों ने चालान बनाए। इनमें से 45 वाहनों को सीज भी किया गया। अभियान मुख्यालय के निर्देश पर 16 से 18 सितंबर तक चलाया जा रहा है। अभियान की मॉनिटरिंग अपर परिवहन आयुक्त सत्येंद्र कुमार नामा तथा आरटीओ हरीश कुमार शर्मा कर रहे हैं।