कुल की रस्म के साथ उर्स का समापन
गंजस्थित उस्मानी चिल्ले पर मनाया जा रहा ्रडॉ. जहूरुल शारिब का दाे दिवसीय उर्स का मंगलवार को कुल की रस्म के साथ समापन हुआ। उस्मानी चिल्ले पर सुबह 11 बजे हजरत इनाम हसन गुदड़ीशाह बाबा की सदारत में कुल की महफिल की शुरूआत हुई।
शाही कव्वाल असरार हुसैन और साथियों ने सूफियाना कलाम पेश किए। दोपहर सवा एक बजे कुल की रस्म अदा की गई। इसके साथ ही उर्स का समापन हुआ। महफिल में शहर के विभिन्न हिस्सों के साथ ही बाहर से आए अकीदतमंद भी शरीक हुए। इसके बाद लंगर का आयोजन हुआ। इधर रात 10 बजे दरगाह ख्वाजा साहब में फातिहा का आयोजन किया गया।