पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा आज करेगी धन संग्रह

भाजपा आज करेगी धन संग्रह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर भाजपा बुधवार को जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए धन संग्रह करेगी। इसके लिए टीमों का गठन किया गया है। सुबह 11 से शाम 5 बजे तक धन संग्रह किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए मंगलवार को शहर भाजपा की बैठक जिलाध्यक्ष अरविंद यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

शहर अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा की प्रमुख बाजारों को 12 सेक्टर में बांट कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। पार्टी के सभी पार्षद भी एक माह का भत्ता पीड़ितों को देंगे। पार्टी ने धर्मेंद्र गहलोत, हरीश झामनानी, रासासिंह रावत सोमर| आर्य, शिवशंकर हेड़ा, धर्मेश जैन और आनन्द सिंह राजावत, सतीश बंसल, कंवल किशनानी, इब्राहिम फखर, नरपतसिंह, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, घीसू गढ़वाल के नेतृत्व में धन संग्रह किया जाएगा। बैठक में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक अनिता भदेल, वासुदेव देवनानी, प्रेमलता बुगालिया, रविन्द्र जसोरिया, कमलेश जैन, जेके शर्मा, सीपी गुप्ता, कमलकांत, गोपाल चौैहान, पंकज शैली सहित अन्य मौजूद थे।