अजमेर. बीर गांव स्थित श्री दिगंबर जैन बीस पंथ पंचायत मंंदिर में मंगलवार को भगवान महावीर स्वामी का कलशाभिषेक हुआ। मंदिर के प्रवक्ता प्रवीण गदिया ने बताया कि कलशाभिषेक से पूर्व रथ यात्रा निकाली गई जो पूरे ग्राम में भ्रमण कर वापस मंदिर पहुंची। रथ यात्रा में लेखचंद धर्मचंद गदिया परिवार उपवास करने वाले साथ थे। इसके बाद प्रफुलचन्द, मिश्रीलाल गदिया द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया।
कार्यक्रम में माल की बोली मोहनी देवी गंगवाल, सुनील गंगवाल, कमल गंगवाल, पंकज गंगवाल परिवार के नाम रही। गंगवाल परिवार की ओर से महाआरती की गई। श्री दिगंबर जैन संगीत मण्डल के प्रो. सुशील पाटनी के सानिध्य में भक्ति भजन प्रस्तुत हुए। इसमें आओ चाले बीर गांव सभी मिलके..., बाजे छे बधाइयां कलशोत्सव कराएंगे..., जैसे भक्तिमय भजन प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में ज्ञानचन्द गदिया, सुशील लुहाड़िया, त्रिलोकचंद
सोनी, निर्मल गंगवाल, शांतिलाल बड़जात्या, मनीष गदिया, रमेश बाकलीवाल, सुनील गंगवाल, अजय लुहाड़िया, नवीन गदिया, अशोक गदिया सहित अनेक धर्मावलंबी मौजूद थे।
दिगंबर जैन बीस पंथ पंचायत मंदिर में मंगलवार को भगवान महावीर के कलशाभिषेक में उमड़े श्रद्धालु। इससे पहले धूमधाम से रथ यात्रा भी निकाली गई।