हिंदी को व्यवहार में अपनाना जरूरी
हिन्दीएक सरल भाषा है, जैसे हम बोलते हैं वैसी ही लिखी जाती है। हिन्दी हमारी राजभाषा एवं जन-जन की भाषा है। यह बात हुकुमचन्द पब्लिक स्कूल में मंगलवार को हिन्दी पखवाड़े के शुभारंभ मौके पर केन्द्रीय विद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य सुभाष चन्द्र शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि कही। प्राचार्य एच.सी. हसीजा ने शर्मा का स्वागत किया। हिन्दी पखवाड़े के प्रथम दिवस में कक्षा नर्सरी से आठवीं के विद्यार्थियों में सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम स्थान शीतल द्वितीय कैलाश सिंह तृतीय स्थान संस्कार वैष्णव ने प्राप्त किया। मंच संचालन अध्यापिका मीना राठौड़ ने किया।
माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में हिंदी सप्ताह के उपलक्ष्य में 6 से 15 सितंबर तक विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रधानाचार्य आर.के. श्रीवास्तव ने बताया कि इस दौरान फोटो शॉप, सामान्य ज्ञान, पोट्रेट बनाओ, भक्ति हास्य रस से संबंधित काव्य पाठ, विचित्र वेशभूषा सुलेख प्रतियोगिता एवं विद्यार्थियों ने हिंदी दिवस आकृति की श्रृंखला बनाई गई। कक्षा 10वीं के छात्र नमित माथुर अध्यापिका सुमन शर्मा ने हिंदी के महत्व जीवन में उपयोगिता पर प्रकाश डाला। हिंदी विभागाध्यक्ष रानी गुप्ता ने कविता प्रस्तुत की। पोस्टमास्टर जनरल दक्षिण क्षेत्र जितेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में हिंदी पखवाड़े का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान निबंध, पुस्तक समीक्षा, हिंदी प्रश्नोत्तरी, काव्य पाठ, आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। हिंदी अधिकारी एस.सी. न्याती ने बताया कि इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता में प्रथम उषा कारानी, द्वितीय अनिल गुप्ता तृतीय कमला राठौड़ रहे। पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता में राजेश बाबानी प्रथम, जानकी आहूजा द्वितीय राजेश कुमार मीणा तृतीय रहे। हिंदी प्रश्नोत्तरी में प्रथम राजेश कुमार मीणा, द्वितीय आर.पी. शर्मा मोहन खियानी तृतीय एवं काव्य प्रतियोगिता में प्रथम अजय शर्मा रवि कुमार थावानी, द्वितीय राजेश मीणा तृतीय अनिल गुप्ता को पुरस्कृत किया गया। समारोह में दिनेश कुमार शर्मा, निदेशक डाक सेवाएं, आई. सांखला सहायक निदेशक, एसएल भांबी सहायक निदेश उपस्थित थे।
मृदा उर्वरता प्रबंधन- एक समसामयिक आवश्यकता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र, तबीजी में किया गया। इस अवसर पर राजभाषा हिन्दी के प्रति सम्मान एवं सरकारी कार्य म