डिस्कॉम कर्मियों का प्रदर्शन
अजमेर|अजमेर डिस्कॉमके अजमेर तथा उदयपुर शहर की बिजली व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपने के विरोध में डिस्कॉम कर्मचारियों ने हाथीभाटा पावर हाउस पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने टीए उमेश कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर आदित्य गहलोत, सुरेश खोजा, श्रवण कुमार राठी, धर्मू पारवानी सहित अन्य मौजूद थे।