प्रगति के लिए औद्योगिक विकास जरूरी
अजमेर| विधायकवासुदेव देवनानी ने कहा कि देश को आगे लाना है तो औद्योगिक विकास जरूरी है। इस काम को तकनीकी विशेषज्ञ ही अंजाम दे सकते हैं। वह अजमेर इंजीनियर्स इंस्टीट्यूट द्वारा पंचशील स्थित दफ्तर में इंजीनियर्स डे पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इंजीनियर राजीव सुगौत्रा ने पावर पॉइंट प्रजेंटेशन से इंजीनियर्स की भूमिका पर प्रकाश डाला। डॉ. वीके माथुर ने बताया हृदय रोग से बचने के उपाय बताए। अध्यक्ष हेमंत रावत ने प्रतिवेदन पेश किया।