- Hindi News
- चहल्लुम पर दिलाई नियाज, फूल प्याले की सवारी निकली
चहल्लुम पर दिलाई नियाज, फूल प्याले की सवारी निकली
हजरतइमाम हुसैन और उनके जां निसार साथियों की शहादत के 40वें दिन को मुस्लिम समुदाय ने चहल्लुम के रूप में मनाया। इस मौके पर घरों में नियाज दिलाई गई। दरगाह क्षेत्र में निकली फूल प्याले की सवारी में आशिकान हुसैन की भीड़ उमड़ी।
खादिम मोहल्ला, अंदरकोट, घोसियान मोहल्ला समेत विभिन्न क्षेत्रों में चहल्लुम के मौके पर तबर्रुक पर नियाज दिलाई गई। नजर हुसैन का आयोजन जगह-जगह हुआ। इस नियाज में खासी तादाद में लोग शरीक हुए। इधर अास्ताना शरीफ मामूल होने के बाद फूल प्याले की सवारी इमामबाड़े से शुरू हुई। मर्सियाख्वानी के बीच निकली सवारी में बड़ी तादाद में अकीदतमंद शरीक हुए। डोलीवालान चौक, सोलह सीढ़ी, लंगर खाना गली होते हुए रात 12 बजे दरगाह के मुख्य द्वार पहुंची। इसके बाद सवारी वापस शुरू हुई और कमानी गेट होते हुए तड़के चार बजे सोलहखंभा होते हुए झालरा पहुंची। फूल प्याले को झालरा में सैराब कर दिया। अंजुमन शेखजादगान की ओर से नजर हुसैन का आयोजन किया गया।
फूल प्याले की सवारी में शामिल अकीदतमंद।