पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता शुरू

जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर. सोफियास्कूल में शनिवार को जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मेयर कमल बाकोलिया ने दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। डिस्ट्रिक्ट कराटे-डू एसोसिएशन ऑफ अजमेर द्वारा आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता के पहले दिन बालक वर्ग में काता कुमिते प्रतियोगिता में अलग-अलग आयुवर्ग के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल में विकास शर्मा, सोनू, चंद्रप्रकाश, ममता आैर केशवसिंह ने अहम भूमिका निभाई। रविवार को बालिका वर्ग में विभिन्न आयुवर्ग के लिए काता कुमिते स्पर्धा आयोजित की जाएगी।