खेलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा
ऑलसेन्ट्स स्कूल के प्री-प्राइमरी वर्ग की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेश तिवारी थे। एलकेजी की फ्लैग रेस में तिरंगा लेकर नन्हे-मुन्ने लक्ष्य तक पहुंचे। दौड़़ते बच्चों का भोलापन उत्साह देख दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
भारतीय संस्कृति में पूज्य राधा-कृष्ण के बाल रूप में नर्सरी प्ले ग्रुप के बाल गोपाल दौड़े। कक्षा 1 के बच्चों ने अपनी फ्रॉग रेस में तालियां बटोरी। रिले रेस में बच्चों का अनुशासन परस्पर सहयोग खूब सराहा गया।
बनाना रेस में केला खाने की होड़ करते हुए भी बच्चों ने दौड़ लगाई।
बोरी रेस, स्किपिंग रेस, नीबू-चम्मच और तीन टांग की दौड़ आयोजित की गई। विद्यालय प्रशासक पीयूष कुमार ने आभार व्यक्त किया और बच्चों के उत्साहपूर्ण प्रदर्शन को सराहा।
ऑल सेंट्स स्कूल में प्रतियोिगता में भाग लेते बच्चे।