- Hindi News
- भदेल करेंगी 1.67 करोड़ के निर्माण कार्यों का शुभारंभ
भदेल करेंगी 1.67 करोड़ के निर्माण कार्यों का शुभारंभ
अजमेर. महिलाएवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल रविवार को दोपहर 3 बजे मेयो लिंक रोड 1.67 करोड़ की लागत से बन रहे नाले के निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भदेल होंगी और अध्यक्षता संभागीय आयुक्त डॉ. धर्मेंद्र भटनागर करेंगे। इस मौके पर महापौर कमल बाकोलिया, सुरेंद्र सिंह शेखावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। इससे पहले भदेल सुबह 9 बजे जेपी नगर नाका मदार में पार्क निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगी।