पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीदों को दीपदान कर दी श्रद्धांजलि

शहीदों को दीपदान कर दी श्रद्धांजलि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर.हिंद सेवादलएवं लक्ष्य मानव सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार शाम सांसद पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को दीपदान कर श्रद्धांजलि दी गई। रेलवे स्टेशन के सामने स्थित शहीद स्मारक पर हुए कार्यक्रम में शहीद सैनिकों को दीपदान पुष्प अर्पित कर तथा दो मिनट को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। दल के अध्यक्ष आरके महावर ने कहा कि युवा पीढ़ी को एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ माहौल पैदा कराना चाहिए। उन्हें देश की एकता और अखंडता के लिए तत्पर रहना चाहिए। कार्यक्रम में अनेक नागरिक उपस्थित थे।