पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुति

छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर. राजकीयकन्या महाविद्यालय में तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन शनिवार को एकल लोक नृत्य समूह नृत्यों की नयनाभिराम प्रस्तुति से हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. रेनू शर्मा ने दीप प्रज्वलन कर किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में घूमर, लावणी, कत्थक, कालबेलिया आदि नृत्यों की लोक सांस्कृतिक छटा बिखेरी गई। राजस्थानी लोक गीतों की परम्परा का निर्वहन करते हुए नैणा रा लोभी..., खेलण द्यो गणगौर..., म्हारी देराणी जेठाणी..., रेशम का रूमाल गले मे बांध के.. आदि गीतों पर प्रस्तुति दी गई। इसी क्रम में काल्यो कूद पड्या मेले में.. पर दीक्षा टांक ने, म्हारे हाथ में चूडलो खन के.. पर रतिका शर्मा ने, घूमर पर अनमोल छीपा ने, म्हारे हिवडे में जागी धोकनी... पर नीलूका चौहान ने, म्हारे हिवडे में व्हे गई कटार... पर कृतिका दाधीच ने प्रस्तुति दी।