250 लोगों ने किया रक्तदान
अजमेर. संतपॉल स्कूल की स्थापना के प्लेटिनम जुबली वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 250 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर के मुख्य अतिथि नगर निगम के सीईओ सीआर मीणा एवं विशिष्ट अतिथि अजमेर धर्मप्रांत के राइट रेव. बिशप पॉयस डिसूजा थे। शिविर में जेएलएन ब्लड बैंक की डॉ. आस्था उनके सहयोगी दल रेडक्रास सोसायटी के कर्नल केडी उपाध्याय का योगदान रहा।