39 विद्यार्थियों को स्केटर्स का वितरण
अजमेर. लायंसक्लब अजमेर उमंग शनिवार को मां शारदा जीवन ज्योति स्कूल, शक्तिनगर, नाका मदार में 39 विद्यार्थियों को स्केटर्स वितरित किए गए। लायन सुरेन्द्र कुमार मित्तल ने बताया कि स्केटर्स रेखा सोनी के सहयोग से वितरित किए गए। इस अवसर पर राजेन्द्र कुमार गांधी, महेंद्र कुमार मित्तल, सुशील सोनी, रजनीश वैष्णव, रमेश मोटवानी एवं शाला स्टाफ ममता मीणा, मोनिका चौरसिया, सतीश कुमार आदि उपस्थित थे। संस्थापक अनिल कौशल ने आभार व्यक्त किया।