पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धूमधाम से मनाई मां सारदा की जयंती

धूमधाम से मनाई मां सारदा की जयंती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदर्शनगर स्थित रामकृष्ण परमहंस आश्रम में शनिवार को मां सारदा की 162वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। महोत्सव में जयपुर स्थित रामकृष्ण मिशन के स्वामी राजेंद्र महाराज के निर्देशन में पूजा-अर्चना की। आश्रम प्रबंधन समिति के सदस्य शंभूप्रसाद भट्टाचार्य ने बताया की जयंती महोत्सव की शुरुआत सुबह 6 बजे मंगला आरती से हुई। इसके बाद दस बजे तक विशेष पूजा-अर्चना की गई।

महोत्सव में आए भक्तों ने सुबह दस बजे से साढ़े 11 बजे तक भजन पेश कर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। इसके बाद 11:45 बजे पुष्पांजलि हुई। इस अवसर पर स्वामी स्वातमानंद ने मां सारदा की महिमा पर प्रकाश डाला। दोपहर 12 : 45 बजे हुए भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। समारोह के विशिष्ट अतिथि स्वामी स्वात्मानंद थे। महोत्सव में शिवराज शर्मा, मदन सिंह चौहान, रॉबिन चटर्जी, श्वेता सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।