पौष बड़ा महोत्सव 16 को
अजमेर. आगरागेट स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान और महालक्ष्मी मंदिर में 16 दिसंबर को पौष बड़ा महोत्सव और संगीतमय सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
मंदिर के पुरोहित सीताराम शर्मा ने बताया की पौष बड़ा महोत्सव की शुरुआत मंगलवार शाम को अपराह्न 3 से 6 बजे तक संगीतमय सुंदरकांड के पाठ का आयोजन होगा। इस अवसर पर बालाजी महाराज का विशेष शृंगार किया जाएगा। पंडित कपिल शर्मा ने बताया कि पाठ के समापन पर आरती होगी। इसके बाद बालाजी को पौष बड़े का भाेग लगाया जाएगा।