विधि कॉलेज में चारदीवारी बनाने की मांग
विधिछात्रसंघ पदाधिकारियों ने शनिवार को प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर कायड़ रोड स्थित राजकीय विधि महाविद्यालय में चारदीवारी बनाने की मांग की है। छात्रसंघ ने चेतावनी दी है कि कॉलेज उद्घाटन से पहले चारदीवारी नहीं बनवाने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई।
महासचिव पूर्णिमा राजावत ने ज्ञापन में बताया कि कॉलेज के आसपास के क्षेत्र का मार्ग क्षतिग्रस्त है। इस कारण लगातार हादसे की आशंका बनी हुई है। चारदीवारी नहीं होने के कारण सुरक्षा का भी खतरा है। महाविद्यालय उदघाटन से पूर्व चारदीवारी बनवाई जाए। राजावत ने मांग की है कि महाविद्यालय में होने वाले कार्यक्रमों की सभी सूचनाएं छात्रसंघ पदाधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से दी जाए। पूर्व में शिलालेख बनवाने में अध्यक्ष की मनमानी सामने चुकी है, जिसका पुरजोर विरोध किया गया था। इस कारण 30 नवंबर को होने वाला उद्घाटन समारोह रद्द करना पड़ा था। ज्ञापन देने वालों में उपाध्यक्ष अभिमन्यु शर्मा, संयुक्त सचिव नीतेश कुमार, विजेंद्र गुर्जर, लोकेश टांक, प्रीति, प्रियंका, मोहित पंवार सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।