स्कॉलरशिप की तिथि बढ़ाई
अजमेर| अल्पसंख्यकसमुदाय के विद्यार्थियों को मिलने वाली पोस्ट मैट्रिक मेरिट कम मीन्स स्कॉलरशिप के आवेदन की तिथि अब 30 सितंबर कर दी गई है। पूर्व में जारी की गई अंतिम तिथि सोमवार को पूरी हो रही थी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी उमरदराज खान के मुताबिक दोनों स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। अब विद्यार्थी 30 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। पोस्टमैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए 10 अक्टूबर तक नवीनीकरण किए जाएंगे और मेरिट कम मीन्स स्कॉलरशिप के लिए 15 नवंबर तक नवीनीकरण कराया जा सकेगा। खान ने बताया कि नवीनीकरण के लिए संस्था की ओर से सत्यापन, परिवार की आय, अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण की सत्यापित प्रति, करंट कोर्स की फीस की रसीद, बैंक खाता का प्रूफ, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और एड्रेस प्रूफ की प्रति ऑन लाइन अपलोड करनी होगी।