संस्था समाचार
संस्था समाचार
चौधरीमंत्री
शिवसेना व्यापार प्रकोष्ठ जिला प्रमुख दिलीप सिंह चौहान ने कार्यकारिणी में जिला मंत्री के पद पर दीपक चौधरी को नियुक्त किया।
दौरियाअध्यक्ष
शिवसेना जिलाप्रमुख मुन्नालाल ने वार्ड 48 की कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर कुशाल इंदौरिया, उपाध्यक्ष करण सिंह विजेंद्र सिंह, महासचिव तरुण, सचिव दौलत बजरंग सिंह, कार्यालय सचिव अशोक मेघवंशी, कोष प्रमुख शिवा, संगठन सचिव राकेश तरुण कच्छावा को नियुक्त किया।
सारसरमहामंत्री, गोयर उपाध्यक्ष
अखिलभारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस शाखा नगर निगम अध्यक्ष ओम प्रकाश गोयर ने किशन लाल सारसर को महामंत्री एवं सन्नी गोयर को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया।
शिविर
एक्युप्रेशरचिकित्सा
जैनऔषधालय कमेटी सरावगी मोहल्ला के तत्वावधान में सोमवार को सैराजेम थर्मल कंपनी कोरिया के सहयोग से निशुल्क एक्युप्रेशर थैरेपी शिविर का शुभारंभ श्री जैन औषधालय में कालीचरण दास खंडेलवाल परिवार तथा मनोज कुमार मोडासिया द्वारा किया गया। नेमीचंद दोसी, सुरेश चंद गंगवाल, निर्मल गंगवाल, मंजू गंगवाल, कमला छाबड़ा कमल गंगवाल ने अतिथियों का स्वागत किया गया। शिविर में सरवाइकल पेन, साइटिका, स्लीप डिस्क, पेट की बीमारी, जोड़ों का दर्द का इलाज किया गया।
बैठक
सिंधीसेंट्रल महासमिति
अजमेरसिंधी सेंट्रल महासमिति की मासिक बैठक 17 सितंबर को शाम 6 बजे पड़ाव स्थित संत कंवरराम धर्मशाला में आयोजित की जाएगी।
भाजपावरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ
भाजपावरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ की मासिक बैठक ऋषि उद्यान में लक्ष्मण रूपाणी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रवक्ता भगवान लालवानी ने बताया कि बैठक में पिछले कार्यों की समीक्षा के बाद आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर उत्तम गुरुबक्षाणी को उप महासचिव, अशोक कुमार शर्मा को सचिव, त्रिलोक चंद साहू को संगठन सचिव, नियुक्त किया गया। बैठक में चिरंजीलाल शर्मा, कैलाश जोशी, रामगोपाल अग्रवाल, सहित उपस्थित थे।
विविध
चिकित्सालयका समय परिवर्तन
पूज्यपार ब्रह्म ट्रस्ट नवाब का बेड़ा द्वारा संचालित धर्मार्थ एलोपैथिक चिकित्सालय के कार्यरत फिजिशियन के विभाग का खुलने का समय मंगलवार से सुबह 9 से 1 बजे तक एवं शाम को 5 से 8 बजे तक बढ़ा दिया गया है। रविवार को अवकाश रहेगा।
प्रतिमालगाने की मांग
मनोनीतपार्षद लाली ढेंढवाल ने ट्रांबे