- Hindi News
- ट्रेलर की टक्कर से घायल ग्रामीण की मृत्यु
ट्रेलर की टक्कर से घायल ग्रामीण की मृत्यु
नसीराबाद| बाइपासस्थित दिलवाड़ा पुलिया के पास रविवार को ट्रेलर की टक्कर से घायल हुए ग्रामीण की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। जानकारी के अनुसार कानपुरा निवासी प्रधान पुत्र गोपाल जाट रविवार को खेती के काम से अजमेर जाने के लिए दिलवाड़ा पुलिया के पास खड़े होकर मित्र की बाइक का इंतजार कर रहा था। इतने में उधर से गुजरे एक ट्रेलर ने रोड साइड में खड़े प्रधान के टक्कर मार दी। जिसे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल प्रधान को राजकीय अस्पताल लाया गया। यहां से उसे अजमेर रैफर कर दिया गया था। जहां रविवार रात को उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने शंकर पुत्र सत्यनारायण की रिपोर्ट पर फरार ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।