पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैस वितरक के खिलाफ प्रदर्शन

गैस वितरक के खिलाफ प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खुशइण्डेन ग्रामीण वितरक एजेन्सी गगवाना में टंकी के लिए कर्ई महिनों से चक्कर काट रहे उपभोक्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा और उपभोक्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने एजेन्सी पर आरोप लगाया कि कई-कई महिनों तक गैस सिलेण्डर नहीं देते हैं और जब भी फोन करते हैं तो \\\'स्टाॅक नहीं है\\\' कह कर फोन काट देते हैं।

रोजाना ग्रामीण अपना काम-धन्धा छोड़कर वहां जाकर इंतजार करते है उसके बाद वापस घर जाते है। उपभोक्ताओं ने बताया कि स्टाक कब आएगा, सिलेण्डर कब मिलेगा इसकी कोई जानकारी नहीं देते है। भूडोल निवासी रामनाथ ने अपनी डायरी दिखाते हुए बताया कि अंतिम बार सिलेण्डर 19 मार्च 2014 को दिया था उसके बाद जब भी गया सिलेण्डर नहीं दिया और स्टॉक नहीं होने बाद में आने की कहकर टालते रहे। अब इन्होंने बताया कि 6 माह से सिलेण्डर नहीं लेने पर आपका कनेक्शन रद्द कर दिया है। कायमपुरा निवासी अणची छातड़ी निवासी घीसूलाल ने बताया कि तीन महिनों से लगातार चक्कर काट रहे हैं। बूबानी निवासी अशोक रावत ने बताया कि पिछले बुधवार को वे साढे नौ बजे तो बोले कि स्टॉक नहीं है। शाम तक गाड़ी आयेगी कल ले जाना जब मैं दूसरे दिन सुबह जल्दी ही पहुंचा तो बोले कि गाड़ी तो कल ही खत्म हो गई।

^मैने पैसे जमा करा रखे है, आगे से ही स्टॉक नहीं रहा है तो हम क्या करें हर दिन में सिर्फ ३०६ सिलेण्डर आते है जो हम बुकिंग के अनुसार दे रहे है। शक्तिसिंह रलावता, ईंचार्ज,खुश इण्डेन ग्रामीण वितरक

^अगरउपभोक्ताओं को सही पूरी जानकारी नहीं देते तो यह डिस्ट्रीब्यूटर की गलती है। बार-बार चक्कर लगाने कि जरूरत नहीं है। बुकिंग पर सही समय बताकर उसे सिलेण्डर देने की जिम्मेदारी डिस्ट्रीब्यूटर की है। हमने आज ही सप्लाई भेजी है। सुभाष,सेल्सऑफिसर, इण्डेन गैस, अजमेर

मुहामी. गैस एजेन्सी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते उपभोक्ता।

मुहामी. गैस एजेन्सी पर लगा ताला।