पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापारियों ने हमले पर जताया आक्रोश

व्यापारियों ने हमले पर जताया आक्रोश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर। न्यू सब्जी मंडी ब्यावर रोड के व्यापारियों ने सोमवार को एसपी महेंद्र सिंह चौधरी को ज्ञापन देकर व्यापारियों की सुरक्षा की मांग की है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि व्यापारियों पर हमले की घटनाएं लगातार हो रही हैं, लेकिन आरोपियों के खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पूज्य पंचायत सब्जी मंडी के बैनर तले सोमवार को व्यापारियों ने एसपी आॅफिस पहुंचकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया है कि अजय नगर इलाके में 11 सितंबर शाम को तीन नकाबपोश युवकों ने आढ़ती प्रकाश धनवानी के पुत्र चोइथ राम पर हमला किया था। हमले में चोइथराम घायल हो गया था। इससे पूर्व व्यापारी मंगाराम, राजकुमार पर हमले हो चुके हैं।