- Hindi News
- लक्ष्मी का उपयोग विवेक से करें : संत उत्तमराम शास्त्री
लक्ष्मी का उपयोग विवेक से करें : संत उत्तमराम शास्त्री
संसारजगत को चलाने के लिए लक्ष्मी का होना जरूरी है। राज्य को परिवार और समाज को चलाने के लिए भगवान श्री हरि की धर्मप|ी मां लक्ष्मी का स्थान सर्वोपरि है। सामाजिक परिवेश में लेन-देन के लिए अर्थ की आवश्यकता होती है। मनुष्य को लक्ष्मी का उपयोग विवेक से करना चाहिए। उक्त वाक्य रामस्नेही संप्रदाय मेड़ता देवल के संत उत्तमराम शास्त्री ने राणी सती धाम में आयोजित चातुर्मासीय श्रीमदभागवत कथा के दौरान कहे।
महाराज ने श्रीमदभागवत के रुक्मणि विवाह प्रसाद की कथा सुनाते हुए कहा कि परमात्मा लक्ष्मी के स्वामी है। लक्ष्मी जीव मात्र की माता है। अत: जीव को तो लक्ष्मी विवेक पूर्व उपयोग मात्र का अधिकार है, उपभोग का नहीं। धन के दुरुपयोग से इहलोक परलोक दोनों ही बिगड़ते हैं| समय शक्त सम्पत्ति का सदुपयोग करें। शास्त्री ने अनेक भजनों की प्रस्तुति दी। रुक्मणि विवाह पर सुंदर झांकियां सजाई गई।