मेरा रंग दे बसंती चोला...
अजमेर| सांस्कृतिकसंस्था सप्तक के समारोह में देश भक्ति और भक्ति रस की सरिता बही। कार्यक्रम में कलाकारों ने प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध कर दिया। पुष्कर स्थित जाट विश्राम स्थली में आयोजित समारोह की शुरुआत मुकेश परिहार ने गणेश वंदना गाइये गणपति जग वंदन से की। पुनीत शर्मा ने गणपति बप्पा मोरिया भजन पेश किया। अगली प्रस्तुति में रविन्द्र जैन ने दर्शन दो घनश्याम मोहे, पेश कर कान्हा की भक्ति को साकार कर दिया। इसके बाद बही देशभक्ति की सरिता। प्रेम कुमार ने जहां डाल-डाल पर, राजीव सक्सेना ने मेरा रंग दे बसंती चोला, मुकुल नायक ने अजमेर गीत प्यारा है अजमेर हमारा प्यारा है अजमेर गीत पेश कर अजयमेरु के महत्व को बताया। गोप मीरानी ने हवाइन गिटार पर पर मालिक तेरे बंदे हम और बीएन माथुर ने अकॉडिर्यन पर वंदेमातरम गीत पेश कर किया। जगदीश चावला ने राजस्थानी गीत बाजरा की रोटी पेश किया। अंत में मार्गदर्शक सुनील दत्त जैन और अध्यक्ष उम्मेद सिंह तोमर ने संस्था के प्रेरणा स्त्रोत पंडित महावीर प्रसाद शर्मा की स्मृति में 9 अक्टूबर को होने वाले समर्पण कार्यक्रम के लिए दिशा-निर्देश दिए। समारोह में मोहन खंडेलवाल, सोमर| आर्य, श्याम बिहारी शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।