पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम 21 को

सांस्कृतिक कार्यक्रम 21 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| अग्रसेनजयंती के उपलक्ष्य में अग्रोहा बंधु पश्चिम क्षेत्र महिला समिति के तत्वावधान में 21 सितंबर को दोपहर 2 से 5 बजे तक जनकपुरी गंज में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें 2 से 5 वर्ष के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस, 5 से 12 वर्ष के बच्चों के लिए डांस प्रतियोगिता एवं महिलाओं के लिए एकल गान भजन गान, हाउजी एवं अन्य मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समिति अध्यक्ष ललिता फतेहपुरिया सचिव ज्योत्सना ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज की महिलाएं बच्चे भाग लेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 19 सितंबर शाम तक अपना नाम लिखवा दें। समिति कोषाध्यक्ष मीनाक्षी गोयल बताया कि इसी दिन कार्यक्रम से पूर्व सुबह 11 बजे से जनकपुरी गंज में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।