233 संभागियों को दिया प्रशिक्षण
अजमेर| जिलापरियोजना समन्वयक कार्यालय सर्व शिक्षा अभियान के तहत सोमवार को यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इर्न्फोमेशन सिस्टम फोर एजुकेशन विषय पर संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। अजमेर सहित नागौर, भीलवाड़ा और टोंक से आए 233 संभागियों को प्रशिक्षण दिया गया।
सर्व शिक्षा अभियान के अतिरिक्त परियोजना समन्वयक महावीर सिंह राठौड़ ने बताया कि जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय में संभागीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य प्रभारी अधिकारी डॉ. बालेंद्र सिंह और जितेंद्र गोयल ने प्रशिक्षण दिया। अजमेर जिले से आठ ब्लॉकों से 72, भीलवाड़ा के 11 ब्लॉकों से 70, टाेंक के 6 ब्लॉकों से 35 और नागौर के 11 ब्लॉकों से 55 संभागियों को प्रशिक्षण दिया गया है। राठौड़ ने बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से प्रदेश के सभी प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं गैर राजकीय विद्यालयों की समस्त प्रकार की सूचनाओं का संकलन कर कंप्यूटरीकृत डाटा तैयार किया जाएगा। इन सूचनाओं के आधार पर जिले के सभी विद्यालयों की शैक्षिक स्थिति का आकलन कर मॉनीटरिंग एवं फोलोअप करना है।