पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो कछुए बरामद, 11 हजार का जुर्माना वसूला

दो कछुए बरामद, 11 हजार का जुर्माना वसूला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर। वन कर्मियों ने कार्रवाई कर दो कछुए बरामद किए। कछुआ पालक से 11 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया। बाद में इन कछुआें को तारागढ़ के जंगल में छोड़ दिया गया। डीएफओ राजीव चतुर्वेदी ने प्रशिक्षु आईएफएस सोनल जौरिहार के नेतृत्व में दल का गठन किया।
दल में वनपाल सुरेश सिंह चौहान, तारागढ़ वन चौकी प्रभारी सैयद रब नवाज जाफरी, वनरक्षक पन्ना सिंह, निरमा देवी पशु रक्षक सूरज शामिल थे। वन महकमे के दल ने रामगंज मेंं गीता देवी पत्नी भागचंद के घर छापा मारा। प्रारंभ में गीतादेवी ने इस बारे में इनकार किया लेकिन टीम ने कछुओं को ढूंढ निकाला। बाद में केस कंपाउंड कर 11 हजार जुर्माना वसूल किया गया।