पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एचएमटी में स्थापित होगा सोलर पैनल

एचएमटी में स्थापित होगा सोलर पैनल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एचएमटीकी अजमेर इकाई में जल्दी ही सोलर पैनल स्थापित होगा, जिससे इकाई की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ ग्रिड को हस्तांतरित कर राजस्व आय भी अर्जित की जाएगी।

एचएमटी बेंगलुरु के प्रबंधक निदेशक बीएम शिवशंकर तथा महाप्रबंधक (मानव संसाधन) आरएन लक्ष्मी नरसिम्हा ने यह बात अपने दौरे के दौरान इकाई की समीक्षा के बाद कही। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु मुख्यालय कर्मचारियों को उनकी योग्यता के अनुसार विभिन्न श्रेणियों में विभक्त कर एक नया प्रतिरूप प्रस्तावित करने की संभावना पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों को प्रशिक्षण की आवश्यकता है उन्हें विशेषज्ञों के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।

कंपनी ने लीन मैनेजमेंट, कौशलता विकास एवं सूचना तकनीकी के तहत सीएनसी प्रोग्रामिंग देने की तैयारी भी शुरू कर दी है। कंपनी ने विभिन्न प्रशिक्षण प्रोग्राम के तहत एक वर्ष में एक लाख पच्चीस हजार व्यक्तियों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा है। जिसमें नवनियुक्त कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने एवं औद्योगिक संस्थानों में कर्मचारियों को उत्तरोत्तर प्रशिक्षित करके 300 करोड़ की आय का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इससे पहले एमएमटी की स्थानीय इकाई के महाप्रबंधक नवीन गोखरू, पंजीकृत यूनियनों के पदाधिकारियों आफिसर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने बेंगलुरु के प्रबंधक निदेशक बीएम शिवशंकर तथा महाप्रबंधक (मानव संसाधन) आरएन लक्ष्मी नरसिम्हा का स्वागत किया। अफसरों ने पौधरोपण भी किया।