- Hindi News
- पीटीआई परीक्षा जोधपुर में करवाने का विरोध
पीटीआई परीक्षा जोधपुर में करवाने का विरोध
राजस्थानलोक सेवा आयोग द्वारा 1 नवंबर को ली जाने वाली पीटीआई ग्रेड सेकंड थर्ड परीक्षा काे जोधपुर में आयोजित कराने का विरोध शुरू हो गया है। अभ्यर्थियों ने तीन जिला मुख्यालयों के बजाय अजमेर जयपुर में ही परीक्षा आयोजित कराने का आग्रह किया है।
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने पिछले दिनों ही पीटीआई ग्रेड सेकंड थर्ड की परीक्षा तिथि तय की है और यह भी घोषणा की है कि यह परीक्षा अजमेर, जयपुर और जोधपुर में आयोजित होगी। इस पर अभ्यर्थियों ने विरोध दर्ज शुरू कराना शुरू कर दिया है।
बेरोजगार शारीरिक शिक्षक संघ संभाग अजमेर के अध्यक्ष आेम प्रकाश टांक सचिव नरेंद्र कुमार की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को राजस्थान लोक सेवा आयोग अध्यक्ष हबीब खान गौराण और सचिव नरेश कुमार ठकराल से मिला। अभ्यर्थियों ने आयोग के अध्यक्ष और सचिव को ज्ञापन सौंपकर इस परीक्षा को जोधपुर में नहीं कराने का आग्रह किया है। उन्होंने मांग की कि परीक्षा जयपुर और अजमेर में ही करवाई जाए।