पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वास्थ्य की दी जानकारी

स्वास्थ्य की दी जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुहामी| दिशाआर. सी. डी. समाज सेवी संस्था अजमेर द्वारा मित्तल हॉस्पिटल रिसर्च सेन्टर के सहयोग से कम्युनिटी आउटरीच प्रोग्राम का शुभारम्भ किया जा गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण शहरी क्षेत्रों के विद्यालयों के विद्यार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इसी विषय में शुक्रवार को सन्त एन्सलम सीनियर सेकेन्डरी विद्यालय में दो दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र मे मित्तल हॉस्पिटल रिसर्च सेन्टर से डॉ. गौरव सक्सेना -कन्सलटेन्ट तथा श्री नितेष भारद्वाज जी ने संदर्भ सेवाएं प्रदान की। डॉ. गौरव ने दॉंतो से जुड़ी मुख्य समस्याएं, बीमारियॉ, उपचार तथा बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी दी। दो दिन तक आयोजित होने वाले क्षेत्रों में से प्रथम दिवस कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को दन्त चिकित्या के बारे में जानकारी दी गयी। सत्र के अन्त में दिशा संस्था द्वारा मित्तल हॉस्पिटल रिसर्च सेन्टर तथा सन्त एंसलम स्कूल को धन्यवाद देकर सत्र का समापन किया गया।

पशुप्राथमिक चिकित्सा पर प्रशिक्षण : दिशाआर सी डी समाज सेवी संस्था द्वारा श्रीनगर ब्लॉक मे बुनियाद परियोजना का संचालन किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत 54 महिलाओ को डेयरी स्थापित करने हेतु ऋण दिया गया है इसी विषय मे महिलाओं को पशुओं के रख-रखाव तथा प्रबंधन पर प्रशिक्षित करने हेतु एक दिवसीय पशु प्राथमिक चिकित्सा किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ग्राम नौलखा मे रखा गया जिसमे डॉ मनीष पाण्डला-पशु चिकित्सक ने पशुओ से सम्बन्धित मौसमी बीमारीयाँ, उपचार तथा बचाव के बारे बताया। साथ ही महिलाओं को प्राथमिक स्तर पर उपचार करने हेतु प्रशिक्षित कर सम्बन्धित दवाईयों का प्रदर्शन कराया गया कार्यक्रम के पश्ïचात महिलाओं को प्राथमिक चिकित्सा किट भी वितरित किये गये और सभी दवाईयों तथा उसके उपयोग करने के बारे मे विस्तत रुप से जानकारी दी गई प्रशिक्षण मे कुल 40 लोगो ने भाग लिया जिसमें10 पुरूष 30 महिलाएं शामिल थी। 29 महिलाओ को प्राथमिक चिकित्सा किट वितरित किये गए