- Hindi News
- जेएलएन हॉस्पिटल में विवादों में उलझी निविदा
जेएलएन हॉस्पिटल में विवादों में उलझी निविदा
अजमेर| जेएलएनअस्पताल में जॉब बेसिस पर श्रमिकों की भर्ती का मामला विवादों में गया है। अस्पताल प्रशासन निविदा शर्तों का उल्लंघन करते हुए जिस फर्म ने अधिक राशि भरी उसी को ठेका जारी करने की तैयारी कर ली है। अस्पताल में वार्ड बॉय, कंप्यूटर ऑपरेटर, ट्रॉली मैन सहित अन्य कुशल एवं अर्द्ध कुशल श्रमिकों को जॉब बेसिस पर रखना था। राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी के माध्यम से पिछले दिनों निविदा जारी की गई। अजमेर सहित अन्य जिलों से करीब 8 फर्म ने हिस्सा लिया। 21 अगस्त को दोपहर एक बजे निविदा खोली गई। अस्पताल प्रशासन ने कम दर भरने वाली फर्म को नजरअंदाज कर अधिक दर भरने वाली नागौर की एक फर्म को ठेका देने का मानस बना लिया है। ठेकेदार भंवर सिंह चौधरी ने अस्पताल अधीक्षक डॉ. पीसी वर्मा से मिलकर पारदर्शिता बरतते हुए निविदा जारी करने की मांग की है।