86 जवानों ने लिया सेवा का संकल्प
अजमेर| सीआरपीएफग्रुप केंद्र एक में 86 जवानों ने प्रशिक्षण काल पूरा कर देश सेवा और सुरक्षा का संकल्प लिया। शुक्रवार को दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि आईजी वी. श्रीनिवासन और डीआईजी राजू भार्गव ने प्रशिक्षण पूरा करने वाले जवानों को देश सेवा की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को सम्मानित भी किया गया। सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र एक के डीआईजी राजू भार्गव ने बताया कि ग्रुप केंद्र में 86 जवानों ने प्रशिक्षण पूरा किया है। इनमें 11 महिला जवान हैं। प्रशिक्षण पूरा होने पर जवानों की दीक्षांत परेड आयोजित की गई। समारोह में मुख्य अतिथि आईजी राजस्थान क्षेत्र वी. श्रीनिवासन ने जवानों से कड़ा परिश्रम, लगन और देश सेवा की भावना से ड्यूटी करने की सलाह दी।
आईजी वी. श्रीनिवासन
दीक्षांत समारोह में शपथ ग्रहण करते जवान।