बोर्ड का दल गुजरात जाएगा
अजमेर| राजस्थानमाध्यमिक शिक्षा बोर्ड का एक दल सोमवार सुबह गुजरात के लिए रवाना होगा। यह दल गुजरात माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में संचालित केंद्रीय मूल्यांकन प्रक्रिया का अध्ययन करेगा। बोर्ड के उपनिदेशक जनसंपर्क राजेंद्र गुप्ता के मुताबिक दल तीन दिन गुजरात के दौरे पर रहेगा। दल का नेतृत्व विशेषाधिकारी परीक्षा प्रिया भार्गव करेंगी। दल में परीक्षा सलाहकार आरबी गुप्ता, निदेशक गोपनीय जी के माथुर, उपनिदेशक गोपनीय कमल गर्ग, उपनिदेशक परीक्षा शिवशंकर अग्रवाल शामिल हैं। यह दल सुबह 6 बजे रवाना होगा। दल के सदस्य गुजरात शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों से चर्चा करेंगे। गुजरात में जारी केंद्रीय मूल्यांकन पद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी लेंगे। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में भी निकट भविष्य में कक्षा 12वीं विज्ञान में केंद्रीय मूल्यांकन की शुरुआत की जा सकती है।