- Hindi News
- राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन
राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन
नसीराबाद| राजकीयव्यापारिक सीनियर सैकंडरी स्कूल के छात्र महेश करोती का चयन राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हुआ। खेल प्रभारी वीरेंद्र गुर्जर के अनुसार छात्र का करोती का राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन हुआ है। करोती हनुमानगढ़ में आयोजित 59 वीं राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में अजमेर जिले की टीम कि ओर से प्रतियोगिता में भाग लेगा। करोती के चयन पर प्राचार्या चंद्रकिरण वर्मा और विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है।