सुपर स्पेशियलिटी परामर्श शिविर आज
अजमेर. मित्तलहॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में रविवार सुबह 10 से 1 बजे तक निशुल्क सुपर स्पेशियलिटी परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। हॉस्पिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसके जैन ने बताया कि शिविर में अजमेर संभाग के एकमात्र गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ. भास्कर डी. कुरेच्या, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत शर्मा, न्यूरो फिजीशियन डॉ. विनोद के. शर्मा, गेस्ट्रोएंट्रोलोजिस्ट डॉ. कपिल शर्मा, मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव कुमार सहित अन्य सुपरस्पेशलिस्ट रोगियों को निशुल्क परामर्श देंगे। हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. दिलीप मित्तल ने बताया कि शिविर में पंजीकृत रोगियों को निर्देशित जांचों पर नियमानुसार 25 प्रतिशत छूट तथा ऑपरेशन अन्य पर 10 प्रतिशत छूट दी जाएगी।